भागलपुर, फरवरी 7 -- जमुई, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जमुई शहर के हृदय स्थल पर बने प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में अंग्रेज जमाने में निर्मित राजा रावणेश्वर हाल की दशा बदलने वाली है। वर्ष 1939 में गिद्धौर राज परिवार द्वारा उक्त भवन का निर्माण कराया गया था। 76 वर्ष बाद जिला प्रशासन की नींद तब खुली जब डीएम श्री नवीन ने उक्त महत्वपूर्ण भवन के जर्जर स्थिति को देखा। पिछले 20 वर्षों से वह भवन कबाड़खाना बना हुआ था, जिसे देखने वाला कोई नहीं था। या यूं कहीं की विद्यालय के पास वैसा कोई फंड नहीं था जिससे उक्त भवन का जीर्णोद्वार कराया जा सके। जब जिलाधिकारी की नजर उक्त भवन पर पड़ी तो उन्होंने उक्त भवन को नया स्वरूप देने का मन बनाया। मरम्मती की जिम्मेदारी नगर परिषद को दी गई है। पिछले एक सप्ताह से उक्त भवन के मरम्मती का कार्य शुरू हो गया है। 76 साल पहले हुए भव...