गिरडीह, फरवरी 25 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड की व्यावसायिक मंडी के रूप में ख्याति प्राप्त बहुचर्चित रेम्बा पंचायत का रेम्बा-मल्हो मार्ग भाया नेरो रतनपुरा के कालीकरण का मुद्दा जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाया। गौरतलब हो कि एक वर्ष पूर्व मल्हो तथा रेम्बा के ग्रामीणों ने जन आवेदन के माध्यम से कोडरमा के सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को उक्त पथ की उपयोगिता से अवगत कराते हुए 5 किमी पथ के कालीकरण की मांग की थी। साथ ही जमुआ विधायक मंजु कुमारी को भाजपा कार्यकर्ता मनोज साहू, उदय द्विवेदी, पंसस प्रतिनिधि दिनेश साहू सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उक्त पथ की उपयोगिता से विधायक को अवगत कराया। यहां यह बता दें कि प्रायः सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने मिट्टी मोरम के नाम पर उक्त पथ को कई बार लूटा। अब ग्रामीणों का कहना है कि कालीकर...