गिरडीह, जून 4 -- रेम्बा। जमुआ बीडीओ ने ऐतिहासिक रेम्बा मठ का निरीक्षण बुधवार को किया। बीडीओ अमल कुमार ने बाबाजी पोखर के सामने मठ की जमीन में हो रहे कथित रुप से अवैध निर्माण पर रोक लगाने की बात कही। मठ की परिसंपत्ति को संरक्षित रखने हेतु बनी धार्मिक न्यास समिति के अशोक द्विवेदी ने बताया कि कई वर्ष पूर्व तत्कालीन सीओ ने मठ के कुछ जमीन का गलत ढंग से पर्चा जारी कर दिया था जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। उक्त जमीन मुख्य मार्ग के किनारे है और बहुत कीमती है लिहाजा कतिपय लोगों की गिद्ध दृष्टि भी जमी हुई है। बीडीओ ने मठ के तालाबों तथा कृषि योग्य भूमि की जानकारी लोगों से ली। मठ की बदहाली तथा इसकी परिसंपत्तियों की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने की बात प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कही। उनके साथ बीपीआरओ सहदेव महतो भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...