गिरडीह, सितम्बर 22 -- जमुआ में राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक जिला अध्यक्ष सुनीता यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई। बैठक में राजद महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने प्रखण्ड कमेटी गठित करने का फैसला लिया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष के रूप में बसंती राणा का चयन किया गया, वहीं सचिव पद के लिए रूक्मणी देवी को चुना गया। मौके पर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि जमुआ विधानसभा क्षेत्र में जमुआ प्रखण्ड और देवरी प्रखण्ड की सभी महिलाओं के सम्मान और अधिकार के लिए लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को अपनाते हुए नारी शक्तियों को सशक्त बनाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। राजद प्रखण्ड अध्यक्ष ललन कुमार यादव ने कहा कि महिला ही सभी संगठन की असली ताकत है। नारी शक्त...