गिरडीह, जून 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना में 31 नव नियुक्त चौकीदारों ने शुक्रवार को अपना योगदान दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने सभी नव नियुक्त चौकीदारों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने चौकीदारों को आम नागरिकों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी। जमुआ थाना में कुल 49 चौकीदारों के पद स्वीकृत हैं। लेकिन लंबे समय से केवल 18 चौकीदारों के भरोसे ही थाना से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जाता था, जिससे कार्य करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब 31 नए चौकीदारों की नियुक्ति के बाद चौकीदारों की संख्या 49 हो गई है। थाना प्रभारी द्वारा नव नियुक्त चौकीदारों को सामान्य परेड के साथ साथ अन्य आवश्यक जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि ये चौकीदार आगामी दो वर्षों तक परीक्षण अवधि में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.