गिरडीह, मार्च 21 -- गिरिडीह। जमुआ थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन प्रतापपुर मोड़ के समीप शुभम किराना दुकान सह मकान में पिस्टल की नोक पर हुई डकैती कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। वारदात में शामिल बिहार के जमुई जिले के दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर डकैती के रुपए, जेवरात व मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त तीन बाइक एवं एक सब्बल भी बरामद किया गया है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने गुरूवार को पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी। सात मार्च की रात डेढ़ बजे लगभग छह की संख्या में शामिल अज्ञात अपराधियों ने शटर काट कर मारपीट कर आठ लाख रुपए नकद एवं सोना-चांदी के जेवरात की डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। कैसे हुआ उदभेदन एसपी ने बताया कि डकैती की इस वारदात के बाद एसडीपीओ खोरीमहुआ राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में एक टीम का गठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.