गिरडीह, जनवरी 25 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने शनिवार सुबह मोतीलेदा लकठाही के एक कुआं से सड़ा गला एक किशोर का शव बरामद हुआ। बरामद शव की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के करमाटांड़ बलगो गांव निवासी बालो भोगता के 15 वर्षीय पुत्र शोभा भोगता उर्फ शोभा पुजहर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि लकठाही के कुछ लोग सुबह में खेत की तरफ गए हुए थे। खेत के बगल पुराने कुआं में लोगों ने एक शव देखा। कुआं में शव मिलने की सूचना पर गांव के लोग जमा हो गए। फिर स्थानीय लोगों ने बेंगाबाद को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और कुएं से शव को बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव की पहचान कराने ...