गिरडीह, अक्टूबर 7 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के नईटांड़ निवासी डॉ. रणधीर कुमार ने यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर ऑफ रिफ्यूजी, ऑस्ट्रेलियन एंबेसी, आयरलैंड एंबेसी वियतनाम के तत्वाधान में हनोई, वियतनाम में 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस सम्मेलन में 60 देशों के 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वियतनाम में विभिन्न देशों के 8 राजदूतों एवं काउन्सलर ने भाग लिया एवं विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये। भारतीय विरासत को मजबूत करने की अपील: डॉ. रणधीर ने इस सम्मलेन में यूनेस्को से आदिवासी विरासत, संस्कृति एवं प्राचीन शिक्षा पद्धति, आदिवासी रहन-सहन, प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति को यूनेस्को की पहचान, भारत के विलुप्त होते विरासत यथा अशोका, मगध, मौर्य, शिवाजी महाराज जैसे दर्जनों विरासत को पुनरुत्थान...