गिरडीह, जनवरी 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी इन्द्रनारायण यादव के सम्मान में गुरुवार को विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अंचल कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर जमुआ अंचलाधिकारी नरेश वर्मा ने कहा कि सरकारी नौकरी करना जितना प्रतिष्ठित है, उतना ही जिम्मेदारी भरा और चुनौतीपूर्ण भी है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान इन्द्रनारायण यादव ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जो अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं बीडीओ अमल कुमार ने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी को जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने इन्द्रनारायण यादव के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.