गिरडीह, फरवरी 9 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम भूपतडीह में अवैध हथियार से फायरिंग की गंभीर घटना के सफल उद्भेदन को लेकर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने जमुआ अंचल के पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास की सराहना कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। ज्ञात हो कि 03 जनवरी 2026 को भूपतडीह गांव में अवैध हथियार से फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास के नेतृत्व में 05 जनवरी 2026 की रात्रि जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लोडेड देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, मैगजीन सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। साथ ही अवैध हथियार की आपूर्ति से जुड़े अहम तथ्यों का भी सफलतापूर्वक खुलासा किया, जिससे संगठित आपराधिक गतिविधियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.