गिरडीह, जून 1 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ थाना के कारोडीह में शनिवार शाम को दो डिसमिल जमीन के लिए भतीजे द्वारा चाचा की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक कार्तिक दास(65) के पुत्र लक्ष्मण दास ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें आठ लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शाम में ही राधिका दास और दूसरे दिन सुबह देवनन्दन दास को गिरफ्तार किया गया। अशोक दास और उसकी मां धनबाद में हॉस्पिटल में भर्ती है। उन्हें भी चोटें आई है। उनकी भी गिरफ्तारी इलाज के बाद होगी। ऐसा पुलिस सूत्रों का कहना है। शेष चार अभियुक्त फरार हैं। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा है। माहौल गमगीन भी है और तनाव भरा भी। कार्तिक दास की हत्या के बाद गांव के लोग डरे सहमे हैं। अभियुक्त के घरों में ताले जड़े हैं और मृतक कार्तिक द...