गिरडीह, मार्च 6 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज बदडीहा गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी कर नगदी समेत लाखों रुपए मूल्य के जेवरात चुरा लिए। इस बाबत भुक्तभोगी शंकर पंडित, रोहित साव एवं राजेंद्र वर्मा समेत स्थानीय ग्रामीणों ने एसपी को आवेदन देकर हस्तक्षेप करने की मांग की है। पीड़ितों के मुताबिक शंकर पंडित के घर चोर मंगलवार मध्य रात्रि में घुसे और घर में रख 90 हजार रुपए, चांदी और सोने के जेवरात और बर्तन उठा कर ले गए। जेवरात और बर्तन का मूल्य करीब 2 लाख रूपये बताया जा रहा है। रोहित साव के घर की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे और घर से चोरों ने 30 हजार रुपए नगद और सोने चांदी के जेवरात जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है चोर ले गए। राजेन्द्र विश्वकर्मा के बंद घर स चोरों ने 30 हजार रुपये नगद और एलइडी टीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.