सहारनपुर, मई 26 -- नानौता थाना क्षेत्र के गांव ढाकादेई में जमीयत उलेमा-ए-हिंद में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से जुड़ने की अपील की गई। रविवार को बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष मुफ्ती आरिफ मजाहिरी ने कहा कि संगठन का इतिहास देश प्रेम और देश सेवा का रहा है। आजादी की जंग में 50 हज़ार उलेमाओं ने जान की कुर्बानी दी थी। संगठन बिना भेदभाव के गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौलाना शमशीर कासमी ने संबोधित किया। मौलाना रशीद कारी, शौकीन, जाकिर, फैजान, इकराम राठी, हाफिज अरशद, रियाज चौधरी तथा रियासत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.