जौनपुर, जनवरी 30 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सहदावतपुर उर्फ ककोरगहना गांव में जमीन से मिट्टी चोरी के मामले में सीजेएम कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष को दिया है। वादी शिव श्याम सिंह निवासी सद्दोपुर बक्शा ने अधिवक्ता शेषनाथ सिंह सोलंकी के माध्यम से कोर्ट में शिकायत दर्ज कराया था। शिकायत में कहा था कि वे और उनके भाई उदयभान, घनश्याम, तेजभान, स्व. इन्द्रभान, राधेश्याम, ललितभान सहित अन्य सहखातेदार हैं। इसी आराजी में विनय कुमार सिंह भी सहखातेदार हैं। आरोप है कि 16 मई 2025 की रात में विनय कुमार सिंह ने बिना सहखातेदारों की अनुमति से जेसीबी मशीन लगाकर लगभग तीन फीट गहरी मिट्टी खुदाई कर बेच दी तथा कुछ मिट्टी ट्रैक्टर ट्रॉलियों से ले जाकर अपने कब्जे में रख लिए। शिकायत किए जाने पर खनन निरीक्षक ने रिपोर्...