संभल, फरवरी 13 -- संभल। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव कासमपुर जगरूप में जमीन विवाद के चलते एक परिवार में असामान्य स्थिति बन गई। पति की मृत्यु के बाद पत्नी ने तब तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया, जब तक जमीन उसके नाम वापस नहीं कर दी गई। जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय उल्फत की शादी लगभग 20 वर्ष पहले अंगूरी देवी से हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी। आरोप है कि उल्फत की जमीन उनके छोटे भाई ने धोखे से अपने नाम करा ली थी। 11 फरवरी को उल्फत के पेट में दर्द होने पर अंगूरी देवी उन्हें इलाज के लिए चंदौसी के अस्पताल ले गईं। दवा लेकर घर लौटने के बाद रात करीब 11:30 बजे उल्फत ने दम तोड़ दिया। सुबह जमीन के नामांतरण की जानकारी मिलने पर अंगूरी देवी ने ग्रामीणों को पूरी बात बताई और स्पष्ट कहा कि जब तक जमीन वापस नहीं होगी, वह अपने पति का अंतिम संस्कार नहीं कर...