औरंगाबाद, जुलाई 19 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में जमीन विवाद के चलते हुई मारपीट में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहले पक्ष से गौतम कुमार और मुकेश कुमार तथा दूसरे पक्ष से अवध बिहारी सिंह शामिल हैं। सभी मानिकपुर गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के कारण दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पहले पक्ष की शांति कुंवर और दूसरे पक्ष के अवध बिहारी के बयानों के आधार पर दोनों पक्षों के 10-10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए विवादित स्थान पर गश्त बढ़ा दी गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर आपस में विवाद...