कोडरमा, फरवरी 4 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जमीन विवाद में वृद्ध की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए छह आरोपियों को दोषी ठहराया और उन्हें सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही सभी पर जुर्माना भी लगाया गया है। चंदवारा थाना में दिए गए आवेदन में गणेश यादव ने बताया था कि उनके गोतिया लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद भी विपक्षी पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर जेसीबी से काम कराया जा रहा था। जब इसका विरोध करते हुए न्यायालय के निर्णय आने तक कार्य रोकने को कहा गया, तो आरोपियों ने गुस्से में आकर हरवे-हथियार से लैस होकर हमला कर दिया। इस हमले में भीखो यादव, गणेश यादव, दिनेश यादव, शंभू यादव सहित अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ...