पटना, जुलाई 8 -- पटना के बहुचर्चित गोपाल खेमका मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया। डीजीपी विनय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गोपाल खेमका की हत्या की सुपारी अशोक साह ने दी थी। जमीन विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। जिसके लिए 4 लाख रूपए में डील हुई थी। सुपारी किलर उमेश यादव को एडवांस के तौर पर 50 हजार रूपए दिए गए थे। हत्या की साजिश डेढ़ महीने पहले रची गई थी। की गिरफ्तारी हो गई है जबकि गिरफ्तारी के बाद एनकाउंटर में विकास उर्फ राजा ढेर हुआ है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी में अशोक साह के घर पर भारी मात्रा में जमीन के कागजात और 70 राउंड गोलियां मिली हैं। गोपाल खेमका हत्याकांड में शूटर उमेश को हथियार अशोक साह ने दिए थे। उसी ने खेमका का...