वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मानंद नगर की उषा सिंह की शिकायत पर 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है। उषा सिंह ने जवाहरनगर एक्सटेंशन स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में शिकायत की थी। बताया कि उनकी अकबरपुर में जमीन है, जिसका विवाद है। सुलह करवाने को लेकर आंबेडकरनगर के कटका के मुंडेरा निवासी रणबहादुर यादव और जगदीश शर्मा मिले। सुलहनामा और जमीन बिक्री के नाम पर 38 लाख रुपये ले लिये। पैसा वापस मांगने पर आरोपी टाल मटोल कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.