औरंगाबाद, सितम्बर 1 -- नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के रिउर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में विमल देवी, उनका पुत्र प्रद्युम्न भगत, पुत्री ज्योति कुमारी और रौशन कुमार शामिल हैं। घायलों को परिजनों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरुण ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान प्रद्युम्न भगत ने आरोप लगाया कि रिउर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार ने उनके गोतिया से घर के पास की जमीन की रजिस्ट्री कर ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मुखिया की उपस्थिति में मारपीट की गई, जिसमें परिवार के लोग घायल हो गए। इस मामले में विमल देवी ने थाना में आवेदन देकर मुखिया सहित आठ लोगों को आरोपित बनाया है। इनमें तेतरिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.