दुमका, फरवरी 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। तालझारी थानान्तर्गत बुढ़ीकुरूवा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में फरार नीरज मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 2 फरवरी को गांव के वीरेन्द्र मंडल को लोहे के रॉड से मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया था। इस मामले में अरुण मंडल,नीरज मंडल सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अरुण मंडल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नीरज मंडल फरार चल रहा था। बताया जाता है कि जमीन विवाद केा लेकर विवाद हुआ था। दोनों रिश्तेदार है। विवाद इतना बढ़ गया था कि सभी ने मिलकर वीरेन्द्र मंडल की पिटाई कर दी थी। गंभीर रुप से घायल वीरेन्द्र मंडल को इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वीरेन्द्र मंउल के लिखित बयान पर उक्त के...