लखीसराय, अक्टूबर 7 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में सोमवार को जमीन विवाद में दो सगे भाई के बीच हुई जमकर मारपीट में दोनों पक्ष से महिला समेत आधा दर्जन लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने का मामला सामने आया है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद का कारण महज 10 इंच का दीवार निर्माण बताया जा रहा है। जख्मी की पहचान में एक पक्ष के गरीब यादव के 60 वर्षीय पुत्र जगदंबिका यादव, अरविंद यादव की 15 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी, जगदंबिका यादव के 35 वर्षीय पुत्र छबीला यादव एवं दूसरे पक्ष के गरीब यादव के 55 वर्षीय पुत्र कैलू यादव, कैलू यादव की 50 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी एवं 20 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। छबीला यादव, जगदंबिका यादव एवं प्रियंका कुमारी को गंभीर चोट बता...