गिरडीह, अक्टूबर 5 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के भोजपुरो गांव में जमीन को लेकर शनिवार को दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के कुल दस लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के गोपाल यादव 60 वर्ष, महादेव यादव 30 वर्ष, रीना देवी 25 वर्ष, रिंकी देवी 25 वर्ष, माला देवी 55 वर्ष शामिल हैं। दूसरे पक्ष के दिलीप यादव 27 वर्ष, पारो यादव 70 वर्ष, संजय यादव 32 वर्ष, रुबी देवी 30 वर्ष, प्रमिला देवी 40 वर्ष घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां सभी का प्राथमिक उपचार के बाद रीना देवी, महादेव यादव, गोपाल यादव, माला देवी, संजय यादव व रूबी देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। इस संबंध में देवरी के थाना प्रभारी सोनु कुमार साहू ने बताया कि जमीन विवा...