अररिया, फरवरी 8 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया आरएस थाना क्षेत्र के धामा पंचायत के मटियारी वार्ड संख्या एक मे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक 50 वर्षीय राजू बहरदार मटियारी वार्ड संख्या एक का ही रहनेवाला था। दरअसल मारपीट की घटना शुक्रवार को हुई थी और गंभीर रूप से घायल राजू बहादर का इलाज पूर्णिया में चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार शाम उनकी मौत हो गयी। मृतक के समधी भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे राजू बहरदार खाना खाकर सोने जा रहे थे। इसी दौरान विरोधी पक्ष के लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफ...