जहानाबाद, फरवरी 11 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के कलेर थाना क्षेत्र के अगानूर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें मां और बेटा जख्मी हो गए। दोनों जख्मी सदर अस्पताल आए जहां पर इलाज किया जा रहा है। घायलों में लीला देवी उम्र 55 वर्ष एवं उनके पुत्र अमरजीत कुमार उम्र 21 वर्ष जख्मी हैं। जख्मी लीला देवी ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग एकाएक जमीन कब्जा कर रहे हैं। जमीन को बचाने गए तो रड से मारपीट किया गया है। इस मामले में अनुसूचित जाति जनजाति थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी गयी है। इस संबंध में अनुसूचित जाति जनजाति थाना अध्यक्ष जुली कुमारी ने बताया कि मारपीट में जख्मी का इलाज कराया जा रहा है। आवेदन आने के बाद विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...