गोपालगंज, फरवरी 14 -- गोपालगंज। जिले के थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मां-बेटे कों मारपीट कर घायल कर दिया। घायल मां-बेटे को इलाज के लिए रेफर किए जाने के बाद मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि विदेशी टोला निवासी योगेंद्र महतो की पत्नी रमिता देवी अपने बेटे सोनू कुमार के साथ घर के पास बैठी थी। इसी बीच पड़ोस के लोग उनकी ही जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। जिसे देखकर रमिता देवी व उनके पुत्र सोनू कुमार मौके पर पहुंच कर विवादित जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने लगे। जिससे नाराज होकर पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर रमित देवी व उनके पुत्र सोनू कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...