लातेहार, फरवरी 7 -- चंदवा/लातेहार, प्रतिनिधि। क्षेत्र के अलौदिया गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहा गोतिया विवाद अब उग्र रूप लेता जा रहा है। जमीन पर हक जताने पहुंचे दो पक्षों के बीच झड़प, मारपीट और तीखी नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। बताया जाता है कि विवादित भूमि पर कब्जा व निर्माण को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मौके पर उपस्थित चंदवा पुलिस और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ, परंतु तनाव अब भी बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि मूल रूप से पारिवारिक जमीन विवाद को बाहरी भू-माफियाओं ने सुनियोजित तरीके से हवा दी, जिसके कारण आपसी गोति...