औरंगाबाद, फरवरी 20 -- हसपुरा थाना के मनपुरा गांव का मामला, गांव में मातम फोटो-20 फरवरी एयूआर 12 कैप्शन-शुक्रवार को हसपुरा के मनपुरा गांव में घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल लोग हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा थाना के मनपुरा गांव के भागवत यादव के 23 वर्षीय घायल पुत्र मंटू कुमार ने इलाज के दौरान वेल्लोर में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को उसका शव आते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। गांव के लोग शोक में डूब गए। शव को देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में शामिल हुए तथा श्रद्धांजलि दी। सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने बताया कि पांच माह पूर्व पारिवारिक जमीन विवाद में मार पीट की घटना घटी थी। इसमें मंटू कुमार के सिर पर गहरी चोट लगी थी जिससे वह...