संभल, मार्च 25 -- बहजोई थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। सूचना पर दरोगा आकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात संभालने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकारकर उपद्रवियों को खदेड़ा और कई लोगों को हिरासत में लिया। दरोगा आकाश यादव की तहरीर पर 12 नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.