बांदा, मई 6 -- बांदा। संवाददाता। जमीन विवाद में रविवार दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष के 80 वर्षीय बुजुर्ग को पत्थर पर पटक दिया गया। आननफानन उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रविवार को अवकाश और देर रात होने के चलते कोई भी पुलिस बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज नहीं ले गया। परिवार वाले बुजुर्ग को घर ले गए। सोमवार सुबह बुजुर्ग ने दमतोड़ दिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नसेनी गांव निवासी 80 वर्षीय जगदेव रविवार सुबह अपने घर के बाहर सफाई कर रहे थे, तभी पड़ोसी संदीप और प्रदीप वहां से गुजरे। गालीगलौज करने लगे। जगदेव ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। एक युवक ने जगदेव के ऊपर पत्थर पट गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घरव...