कन्नौज, अक्टूबर 11 -- तालग्राम, संवाददाता। जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के सकरहनी गांव निवासी कमलेश ने बताया कि उसका खेत भतीजे दीपक के पास गिरवी रखा था। रुपये लौटाने के बाद उसने खेत जोत लिया, लेकिन दीपक खेत छोड़ने को तैयार नहीं था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे कमलेश अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी दीपक और उसका भाई सुमित लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आ गए और गाली-गलौज करते हुए कमलेश व उसके पुत्र सुरजीत पर हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी मूर्तिदेवी और पुत्री उमा को भी पीटकर घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के दीपक का कहना है कि उसने चाचा का खेत गिरवी रखा था, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.