देवघर, फरवरी 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया मोड़ के पास शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई । जिससे दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए । दोनों पक्ष के लोगों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया । प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष की ओर से तेजू महतो द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर डुमरिया गांव निवासी नवीनदेव यादव और ऋषि यादव तथा चौपा गांव निवासी पवन यादव, जितेंद्र यादव, सुमन तांती, स्वार्थ कुमार यादव, अमित कुमार और अनुज कुमार के खिलाफ गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जमीन विवाद को लेकर उक्त लोगों ने एकजुट होकर हमला किया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से चौपा गांव निवासी दुलारी देवी ने मोहनपुर थाना में ...