गोपालगंज, दिसम्बर 25 -- फुलवरिया। एक संवाददाता। थाने के पेंदुला मिश्र गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। घायलों में प्रथम पक्ष के सुरेंद्र मिश्र उनके पुत्र विमलेंदु मिश्र व दूसरे पक्ष के अनिल मिश्र शामिल हैं। इस संबंध में दोनों पक्ष ने लिखित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार हथुआ। हथुआ पुलिस ने गुरुवार को चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मिर्जापुर बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया,जहां पुलिस ने एक बाइक को रोका। बाइक की कागजात मांग करने पर चालक ने नहीं दिया। गिरफ्तार चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.