जामताड़ा, नवम्बर 14 -- जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट,मामला दर्ज बिंदापाथर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मझलाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया हैं। इस घटना के बाद दोनों पक्ष की ओर से बिंदापथर थाना में प्राथमिक की दर्ज करायी गयी है। प्रथम पक्ष डांड़ निवासी गया प्रसाद महतो के आवेदन पर थाना कांड संख्या 77 / 25 दर्ज किया गया है। जिसमें मझलाडीह निवासी निर्मल महतो, विमल महतो, संजय महतो, राजकिशोर महतो, मीना देवी ,रूंपा देवी ,शीतला देवी , विश्वनाथ महतो,बारमेसिया निवासी सनोज महतो सहित 8-9 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष मंझलाडीह निवासी निर्मल महतो के आवेदन पर थाना कांड संख्या 78/25 दर्ज किया गया है। जिसमें डांड़ निवासी गया प्रसाद महतो , मोहित महतो, रोहित महतो, दिलीप महतो, ब्रज किशोर महतो ,...