गोपालगंज, अप्रैल 22 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमेया पूर्वी टोला में जमीन विवाद में दो छोटे भाइयों ने बड़े भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में बड़े भाई ने तीन के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। जिसमें श्रीकांत दुबे ने आरोप लगाया हैं कि पिता की मृत्यु के बाद वे दोनों भाइयों का परवरिश किए। शिक्षा,दीक्षा,लाड प्यार व परवरिश की। मेरे घर में कुल छह कमरे हैं। जिसे अपने सभी भाइयों के बीच दो -दो कमरा बांट दिया गया है। वे इस समय गोरखपुर में रहते हैं। इधर, दोनों भाई मिलकर उनके हिस्से की जमीन को जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण करवा रहे हैं। जब उन्होंने मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई एवं गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में उन्होंने उदयकांत दुबे, विष्णुकांत दुबे एवं संगीता देवी को आरोपित बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.