लखीसराय, जून 26 -- लखीसराय, हि.प्र.। बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के बरारे गांव में बुधवार को जमीन विवाद में दंपति के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान बरारे गांव निवासी चमनलाल मोदी के 48 वर्ष से पुत्र सिकंदर मोदी एवं उनकी 45 वर्ष से पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि अपने खेत में धान का बिचड़ा गिराने के लिए जुताई का काम कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उनके हिस्से की जमीन जुताई का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव में आई उनकी पत्नी के साथ भी उन्होंने अभद्र व्यवहार के साथ मारपीट किया। इलाज के उपरांत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.