पलामू, अप्रैल 20 -- मेदिनीनगर/पाटन, हिटी। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बैदाकला गांव निवासी 65 वर्षीय नरेंद्र कुमार महतो को देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, दो खाली खोखा एवं एक तलवार बरामद किया गया है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि शनिवार के सुबह 112 नंबर पर सूचना प्राप्त हुआ कि पाटन थाना क्षेत्र के बैंदा कला गांव में जमीनी विवाद के दौरान एक युवक ने ताबड़तोड़ गोली चलाई है। इसके आलोक में पाटन थाना की पुलिस, वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास किया परंतु पीछा कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसकी तलाशी गई। इस क्रम में एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस, दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.