मधेपुरा, जुलाई 12 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मधुकरचक भित्ता टोला बरबिघिया बहियार में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े सिताब ऋषिदेव (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बताया गया कि जमींदार शिवनारायण पाठक, जयनारायण पाठक आदि की जमीन को लेकर मधुकरचक के ही कैलाश यादव और महादलित समुदाय के लोगों के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार को कैलाश यादव हरवे हथियार से लैस होकर 10-12 लोगों के साथ ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। वे लोग जमीन जोतने लगे। इस दौरान प्लॉट में लगे आम के पांच पेड़ को भी काट दिया गया। इसका पता चलते ही महादलित समुदाय के लोग खेत पहुंच गए। इसी दौरान कैलाश यादव के साथ पहुंचे कुछ लोग उग्र हो गए। वे लोग महादलित परिवार के लोगों को खदेड़ने लगे। इस दौरान फायरिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.