चंदौली, जनवरी 12 -- चंदौली, संवाददाता। इलिया थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव में बीते रविवार की रात किसान को जमीन विवाद में गोली मारने वाले दो आरोपियों को इलिया पुलिस ने सोमवार को बेन गांव के पास से बनरसिया माइनर से दबोच लिया। दोनों आरोपी बिहार भागने की फिराक में थे। उनके पास से एक अवैध असलहा, पांच कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुई है। भूमि विवाद में बदमाशों ने गोली मारी थी। घायल का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस लाइन में सोमवार को एएसपी अनंद चंद्रशेखर ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद में डेहरी गांव के पिंटू चौहान के साथ मिलकर गांव निवासी रवि उर्फ शशिकान्त मिश्रा एवं अपने चालक प्रयागराज निवासी प्रदीप कुमार गौतम के साथ मिलकर तेजबली चौहान को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से चार गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.