एटा, फरवरी 28 -- जमीन विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद घरवालें आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। एक के गंभीर चोट आई हैं। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। थाना जसरथपुर के गांव पुरंजला में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जमीन विवाद में दो भाइयों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों भाइयों के घरवालें भी भिड गए। मारपीट में सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सीताराम को अलीगंज स्थित सीएचसी लाया गया। घायल ने बताया कि उनके साथ भाई, भतीजों ने पिटाई की है। एक भतीजे ने हाथ में डंडा मार दिया। इससे उनका हाथ टूट गया। जसरथपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि भाइयों का आपस में विवाद है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.