मधुबनी, मार्च 16 -- लौकही, निज संवाददाता। खुटौना थाना के परसाही पासवान टोल शनिवार को देखते ही देखते रण क्षेत्र में बदल गया। भूमि विवाद को सुलझाने गई खुटौना पुलिस की टीम पर एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। सभी पुलिस पर जमकर ईंट व पत्थर फेकें। कई पुलिस कर्मियों को चोटें भी लगीं। पुलिस स्थिति को अनियंत्रित होते देख पीछे हट गई। फिर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लौकहा, ललमनियां, लौकही सहित कई थानों की पुलिस पहुंची तब स्थिति को नियंत्रित किया गया। बताया जाता है कि परसाही पासवान टोल के जोसन पासवान के साथ भूमि विवाद था। यह विवाद इतना उग्र रूप ले लिया कि यहां एक हीं समुदाय के दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना के बाद खुटौना थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस बीच बचाव कर रही थी इसी क्रम में एक पक्ष के लोग पुलिस से उलझ गए। घटना की बाबत थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.