गढ़वा, अगस्त 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बरडीहा थानांतर्गत सलगा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष के 60 वर्षीय नरेश यादव, 38 वर्षीय मंगल किशोर यादव, 37 वर्षीय बुधन यादव, बुधन की पत्नी 36 वर्षीया मीना देवी शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के 60 वर्षीय जगदीश यादव, 45 वर्षीय शंभू यादव, जगदीश की पत्नी शारदा देवी, 50 वर्षीय भारत यादव, भारत की पत्नी राजमणि देवी, शंभू की पत्नी सरस्वती देवी, 50 वर्षीय रामसूरत यादव, 40 वर्षीय नवरंग यादव भी घायल हुए। घटना के संबंध में पहले पक्ष के नरेश यादव ने बताया कि 2009 में चंद्र बहादुर सिंह से जमीन की खरीदारी की थी। उसके बाद से लगातार खेतीबारी करते आ रहे हैं। गुरुवार को अचानक दूसरे पक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.