खगडि़या, मार्च 18 -- बेलदौर । एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के तिलाठी गांव निवासी मिथुन कुमार की पत्नी नूतन देवी ने सोमवार को थाना में आवेदन देकर जमीन विवाद में मारपीट करने की शिकायत की है। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि उसका जमीन पचौत में है। उसी जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने मिलकर मारपीट किया। दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा जमीन का कागजात भी नहीं दिखाया जाता है। जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहता है। पीड़िता ने कहा कि पुलिस को भी कई बार सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से दूसरे पक्ष के लोगों का मन बढ़ा हुआ है। पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.