देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर, प्रतिनिधि दो दिनों पूर्व रिखिया थाना क्षेत्र के नयाचित काठ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए थे। दोनों पक्ष के जख्मी लोगों ने अपना अपना इलाज करने की पश्चात थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। जिसमें प्रथम पक्ष के मुकेश मरीक ने दूसरे पक्ष के मंटू मरीक, तूफान मरीक, आनंद मरीक, अजीत मरीक को आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के तूफानी मरीक ने प्रथम पक्ष के नेपाल मरीक, सोहन मरीक, मुकेश मरीक, भविष्य मरीक को आरोपी बनाया है। दोनों मामले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का आरोप है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.