धनबाद, मार्च 7 -- झरिया। बस्ताकोला चौहान बस्ती के समीप एक खाली भूखंड पर दावेदारी को लेकर एक माह से दो दावेदारों के बीच तनाव चल रहा है। बुधवार की रात को उक्त जमीन पर एक पक्ष ने पिलर ख़ड़ा किया था। सुबह देखा तो सभी पिलर को दूसरे पक्ष ने हटा दिया गया था। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची झरिया पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दशरथ यादव उक्त जमीन पर साफ सफाई कर उसे घेरा बंदी किए थे। तभी पड़ोस में रहने वाले परशुराम चौहान ने इसका विरोध शुरू कर दिया। परशुराम चौहान भी उक्त जमीन पर अपना मलिकना हक बता रहे हैं। दोनों ने ही झरिया थाना में पहले ही लिखित शिकायत दी है। झरिया पुलिस ने जमीन के वास्तविक स्थिति पर झरिया सीओ से निर्देश मांगा है। स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.