धनबाद, मार्च 24 -- बाघमारा। डुमरा सायरबांध तालाब के समीप रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया जबकि अन्य दो लोग जख्मी है। घटना के संबंध में पड़ोसियों ने दो अलग-अलग लिखित शिकायत बाघमारा पुलिस को दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में रामदेव प्रसाद वर्णवाल ने पुलिस को दिए गए लिखित शिकायत में कहा है कि उसके पड़ोसी सुरेंद्र मोदी द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर बाउंड्री दे रहे थे। जब मेरी पत्नी संगीता देवी ने रास्ता घेरने का विरोध किया तो सुरेंद्र मोदी, बेबी देवी, ओम मोदी, रानी कुमारी, किशोर मोदी एवं अन्य ने लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। इधर सूचना पाकर जब मैं अपने घर पहुंच कर इनसे पूछताछ की तो इन सभी ने एकमत होकर हम पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं इस मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.