गोड्डा, मार्च 6 -- महागामा। महागामा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अब्दुल करीम, उम्र तकरीबन 50 वर्ष, उनकी पत्नी नसीमा खातून,उम्र तकरीबन 45 वर्ष, बेटी सहारा खातून, उम्र तकरीबन 18 वर्ष, जुलशन खातून, उम्र तकरीबन 18 वर्ष और मोहम्मद मकबूल,उम्र तकरीबन 60 वर्ष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस (108) के जरिए महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल अब्दुल करीम का कहना है कि उनके पास जमीन के वैध कागजात हैं और वे अपने पूर्वजों द्वारा बताई गई जमीन पर ही रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.