हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 2 -- बिहार में जमीन विवाद के निबटारे में अब राजस्व अधिकारियों और कर्मियों की मनमानी नहीं चलेगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सोमवार को प्रशासनिक और अर्द्ध-न्यायिक कार्यों में समानता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री विजय सिन्हा ने इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने सभी समाहर्ता और राजस्व अधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी राजस्व पदाधिकारी संविधान के अनुच्छेद-14 और समता सिद्धांत का अनिवार्य रूप से पालन करेंगे, ताकि समान परिस्थिति वाले मामलों में समान निर्णय सुनिश्चित हो सके। पत्र में कहा गया है कि भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण हटाने, जमाबंदी कायम करने, पट्टा देयता तथा सार्वजनिक भ...