लखनऊ, जनवरी 15 -- मोहनलालगंज। गनेश खेड़ा में कुछ लोगों ने एक विधवा महिला की झोपड़ी में आग लगा दी। महिला ने गांव के कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगया तो उन लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार की देर शाम गनेश खेड़ा में कुछ लोगों ने विधवा रेखा रावत की झोपड़ी में आग लगा दी। महिला ने गांव की ही सरला व विमला के खिलाफ आग लगाने का आरोप लगाया। जिसके बाद उन लोगों ने उसकी पिटाई की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सरला, विमला सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.