जमुई, फरवरी 23 -- चकाई, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचकोड़वा बाजार में रविवार को पुराने जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष के घायल मनोज यादव पिता स्व. राम शरण यादव द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार विवाद की वजह पुराने जमीन विवाद की रंजिश है। रविवार को जब वह अपने भाई रंजीत की दुकान पर बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के त्रिपुरारी दास अपने अन्य सहयोगियों के साथ धारदार हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और जान मारने की नियत से अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में उसका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने आए रंजीत कुमार यादव को भी गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।पीडि़त पक्ष ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने रंजीत यादव की दुकान में तोड़फोड़ की और दुकान से नकदी ...